सुपौल: जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन ने 132 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का किया वितरण
Supaul, Supaul | Jul 25, 2026 सुपौल में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी सावन कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने 132 यक्ष्मा (टीबी) मरीजों के बीच पोषण सामग्री (फूड बास्केट) का वितरण किया। इस अवसर पर मरीजों को नियमित दवा लेने, पौष्टिक भोजन करने तथा उपचार की पूरी अवधि तक चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।