गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के कोइनी मोड़ के पास ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि युवक बाइक पर सवार होकर माझा बाजार जा रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।