रहटगांव: दीपों से जगमगाईं ऐतिहासिक बावड़ियां, रहटगांव-उड़ा सहित जिलेभर में गूंजा जल एवं धरोहर संरक्षण का संदेश।
मध्य प्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रविवार को हरदा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक बावड़ियों पर भव्य ‘बावड़ी महोत्सव’ का आयोजन किया गया। रहटगांव, उड़ा सहित कई स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली सज्जा और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण एवं प्राचीन धरोहरों के संरक्षण का संदेश दिया गया।