बालोद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से गांजा लाकर बालोद में बिक्री करने जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4.082 किलोग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है।