सोनकच्छ: पीपलरावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब सहित एक बोलेरो गाड़ी जब्त, दो आरोपी फरार, तलाश जारी
पीपलरावा पुलिस ने ड्राय डे के दौरान अवैध शराब सप्लाई की कोशिश को नाकाम करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुख्ता मुखबिर सूचना पर पुलिस ने बोलेरो वाहन से 516 क्वार्टर (लगभग 93 बल्क लीटर) देशी सफेद शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 42 हजार रुपये है। साथ ही 5 लाख रुपये कीमत की बोलेरो (MP13CA0704) भी जब्त की गई। फरार दो आरोपियों की तलाश जारी