मनकापुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले मे 4 आरोपियो- महबूब, मो. हुसैन, सहबान और गफ्फार को ग्राम दिनकरपुर से गिरफ्तार कर लिया। 21 नवंबर को मामूली विवाद मे चारों ने बृजेश तिवारी पर लाठी व सरिये से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। पीड़ित के बेहोश होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शनिवार 5 बजे SHO ने बताया कि 24 घंटे के अंदर चारों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है