मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव के कोल्ड स्टोरेज के पास मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दंपति हुए घायल, रेफर
संत नगर थाना क्षेत्र के पीयूरी गांव निवासी सोना देवी 48 वर्ष ने बताया कि मड़िहान थाना क्षेत्र के कोटवा गांव मायके में शादी पड़ी है शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे पति सुरेश 50 के साथ मायके जा रही थी। पटेहरा गांव में कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दिया दोनों घायल हो गए। पटेहरा अस्पताल में इलाज के दौरान पति को मिर्जापुर रेफर किया