फतेहपुर: बसफरा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर 6 भैसों पर गिरा, भैसों की मौत पर पालकों ने किया हंगामा, मुआवजे की मांग
फ़तेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बसफरा गांव में हाईटेंशन (एचटी) लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से करंट की चपेट में आकर छह मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और पशुपालकों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, हादसे में सुखपाल की दो भैंसें और एक पड़िया तथा गोपाल पाल की एक भैंस और दो पड़ियों की मौत हो गई।