हुज़ूर: भोपाल: नवरात्रि पर्व पर विश्वास सारंग का बयान- गरबे में केवल सनातनी समाज की भागीदारी हो
Huzur, Bhopal | Sep 19, 2025 भोपाल में नवरात्रि पर्व को लेकर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक धार्मिक अनुष्ठान है। ऐसे में गरबा आयोजनों में केवल सनातनी समाज के लोगों को ही शामिल होना चाहिए। सारंग ने स्पष्ट किया कि नवरात्रि उत्सव श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है|