पीपलदा: बूढादीत के मदनपुरा इलाके में अवैध लकड़ी की कटाई करते जेसीबी को तहसीलदार ने पकड़ा, वन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश
Pipalda, Kota | May 24, 2024 पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के बूढादीत थाना क्षेत्र के मदनपुरा इलाके में आज जंगल मे अवैध लकड़ी कटाई की सूचना पर तहसीलदार वैभव सेठी ने अपनी टीम के साथ छापा मार कर जेसीबी को लकड़ी काटते पकड़ा।साथ ही मौके पर वन विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पिछले कई दिनों से जंगल मे अवैध रूप से कटाई की सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्यवाही अमल में लायी गयी।