रामगंजमण्डी: सुकेत में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने बरपाया कहर, किसान के 500 पुले जलकर हुए राख
रामगंजमंडी के सुकेत कस्बे में बड़ी मस्जिद के सामने स्थित एक खेत में विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने भारी तबाही मचाई। आग की चपेट में आने से एक पीड़ित किसान के मवेशियों के चारे के लिए रखे करीब 400 से 500 पुले जलकर पूरी तरह राख हो गए। गनीमत रही कि किसान ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पीड़ित किसान