खुरई: निर्तला के पास लोडिंग वाहन ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को कुचला, राहगीरों ने निकाला, सागर रेफर
Khurai, Sagar | Apr 17, 2026 शुक्रवार दोपहर निर्तला के पास खुरई शासकीय महाविद्यालय से स्कूटी से घर लौट रहीं दो छात्राओं को लोडिंग वाहन ने कुचला,घटना के बाद वाहन चालक फरार,राहगीरों ने छात्राओं को वाहन के नीचे से निकाला, सिविल अस्पताल लाया गया,प्राथमिक इलाज के बाद शाम 4 बजे सागर रेफर किया गया, एक छात्रा का एक पैर टूटा दूसरी के दोनों पैर टूटे,सिर में भी गंभीर चोटें आईं हैँ।