कप्तानगंज: मथौली बाजार पेट्रोल पंप के पास शौच के लिए रुके युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास की है।मृतक की पहचान घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी 26 वर्षीय उपेंद्र चौधरी पुत्र पूजन चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, उपेंद्र अपनी बहन की शादी के सिलसिले में एक रिश्ते की बात पक्की करके अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते मे शौच के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई।