मंझनपुर: टेढ़ीमोड़ के पास हादसे के बाद डीएम ने बताया 8 बजे हुआ हादसा, मुआवजे का अभी नहीं हुआ एलान, तीन को किया गया प्रयागराज रेफर
कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ के पास रविवार को 8 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें कंटेनर ने एक ई-रिक्शा व बाइक में टक्कर मार दिया है जिसमें 6 लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर अशोक कुमार की मौत हो गई है। डीएम राजेश रॉय ने बताया कि अभी मुआवज़े का एलान नहीं हुआ है।