जगदीशपुर: भागलपुर में शादी का झांसा देकर क्लिनिक संचालक डॉक्टर पर 10 साल तक यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
भागलपुर के सन्हौला बाजार से शादी का झांसा देकर एक युवती के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप एक निजी क्लिनिक के संचालक पर लगा है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि 10 साल पहले पिता के इलाज के दौरान डॉक्टर से उसकी दोस्ती हुई थी, जिसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पिछले कुछ महीनों से जब सामाजिक दबाव क