दलौदा: अफजलपुर पुलिस की दोहरी सफलता: 20 घंटे में नाबालिग बरामद, 7 साल पुरानी गुमशुदा भी परिवार से मिली
मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत दो बड़ी सफलताएं साझा कीं,पुलिस ने 15 वर्षीय अपहृत नाबालिग बालिका को मामला दर्ज होने के 20 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। वहीं वर्ष 2019 से गुमशुदा युवती को भी तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया, यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय व उनकी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार तलाश के आधार पर की,