भाजपा नेता और कारोबारी जयंत खन्ना के खैर स्थित आवास पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सोलर पैनल की सफाई के दौरान एक श्रमिक अचानक करंट की चपेट में आ गया और असंतुलन बिगड़ने से दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल श्रमिक को आनन-फानन में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया।