पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू परिवार के लिए भ्रष्टाचार गहना है
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को ED कार्यालय के समक्ष पेश होने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा कार्यालय में सोमवार को कहा कि देश की जनता जानती है कि ये भ्रष्टाचारी लोग हैं। भ्रष्टाचार इनके लिए गहना है... मैं तेजस्वी यादव से आग्रह करना चाहता हूं कि वे बिहार के युवाओं को ये तंत्र बता दें कि डेढ़ साल के अंदर करोड़पति कैसे बनते हैं