मेदिनीनगर (डालटनगंज): मनातू थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मृत बच्ची की पहचान सेमरी गांव निवासी प्रभु भुइयां की पुत्री सुगंधा कुमारी के रूप में हुई है। वही घायल मां प्रमिला देवी का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को चल रहा है।परिजनों के अनुसार, सोमवार की शाम लौटने के