बिलगंवा मे रहने वाली संतोषी राजभर की जहरीली वस्तु के सेवन से इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब मौत हो गई।सूचना पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए मेडिकल कालेज मे भेजकर मामले को विवेचना में लिया है।पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की संतोषी राजभर के द्वारा बीती शाम अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन किया था।