मेराल: मेराल बीडीओ और थाना प्रभारी ने पचफेड़ी गांव में रुकवाई नाबालिग की शादी
मेराल प्रखंड क्षेत्र के ओखरगाड़ा पंचायत अंतर्गत पचफेड़ी गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी की सूचना मिलने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाह रुकवा दिया। यह कार्रवाई बाल संरक्षण के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता और कानून के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जानकारी के अनुसार, बाल कल्याण समिति गढ़वा को लिखित शिकायत मिलने के बाद सीओ सह बीडीओ यशवंत नाय