नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत अपहरण व फायरिंग कांड में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी रंजीत कुमार उर्फ छोटू गिरफ्तार कर लिया गया है। नवगछिया पुलिस की टॉप-10 सूची में शामिल आरोपी को 19 जनवरी 2026 को एसटीएफ के सहयोग से झंडापुर थाना क्षेत्र के बगड़ी सर्विस रोड से पकड़ा गया। एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तारी की पुष्टि की।