हाथरस: मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर ड्यूटी पर जाते समय सिपाही की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हायर सेंटर किया गया रेफर
जनपद हाथरस के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर कस्बा मेंडू के निकट ड्यूटी पर जाते समय सिपाही की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे मे सिपाही पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे साथी पुलिसकर्मियों द्वारा घायल सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी भी पहुंच गए। सिपाही को हायर सेंटर रेफर किया गया।