विदिशा नगर: क्लॉथ मर्चेंट महासंघ के चार डायरेक्टरों के लिए हुआ मतदान
क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापार महासंघ में चार डायरेक्टर पदों के चयन के लिए रविवार दोपहर 12 बजे को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। व्यापार भवन में आयोजित निर्वाचन में पांच उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान के बाद सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले चार प्रत्याशियों को डायरेक्टर चुना गया। चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।