चंदनकियारी: चंदनकियारी की बबीता हेम्ब्रम को 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार', समाजसेवी मुकेश कांत ने किया सम्मान
चंदनकियारी की प्रतिभाशाली संथाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम का चयन संस्कृति मंत्रालय के अधीन संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के लिए हुआ है।सोमवार समय साढ़े 9 बजे बताया गया कि यह उपलब्धि चंदनकियारी, बोकारो, पूरे झारखंड और संथाल समाज के लिए गर्व का विषय है।