फारबिसगंज: फारबिसगंज में एसडीओ और डीएसपी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बुधवार को चार बजे विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस मौके पर फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी समेत बड़ी संख्या में नगर परिषद के अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर अधिकारियों द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। रौशनी की व्यवस्था आदि पर विस्तार से जानकारी ली गई।