शेखपुरा में बिजली विभाग की कथित मनमानी के खिलाफ शनिवार 1:00 बजे ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर दिखा। शेखपुरा न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर जिले के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक अदालत में बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं हुआ।