छतरपुर नगर: पुराने घरेलू झगड़े में चचेरे भाइयों ने लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम गुंजन्या में आज 10 दिसम्बर सुबह करीब 10:00 बजे जमीनी विवाद और पुराने घरेलू झगड़े को लेकर चचेरे भाइयों ने खेत पर हमला कर दिया। आरोपियों शंकर लोधी, जयराम लोधी और धनीराम लोधी ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया।हमले में रूप सिंह को सिर व कंधे में गंभीर चोटें आईं,अमान का पैर टूट गया तथा अनरत,के हाथ में चोट आई है।