गभाना: गभाना तहसील में वकीलों का ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में 19वें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा
गभाना तहसील में उपनिबंधक कार्यालय के स्थान पर फ्रंट कार्यालय यानी ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक अधिवक्ताओं, कातिबों और स्टांप विक्रेताओं ने 19वें दिन भी कलमबंद हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी रखा।