बेरो: दिघिया बस्ती में मकान की छत गिरने से नीचे दबकर एक छात्र की हुई मौत, एक अन्य छात्र हुआ घायल
Bero, Ranchi | Jun 13, 2024 बेड़ो :थाना क्षेत्र के दिघिया बस्ती के मस्जिद के समीप गुरुवार की अपराह्न लगभग चार बजे एक मकान की छत गिर जाने से इसके नीचे दबकर एक दस वर्षीय छात्र तनवीर की दर्दनाक मौत हो गई। वही 13 वर्षीय छात्र अल्तमश गंभीर रूप से घायल हो गया।