गढ़वा: आरकेवीएस संस्थान, गढ़वा में झारखंड स्थापना दिवस पर “युवा शक्ति” निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
Garhwa, Garhwa | Nov 12, 2025 झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर गढ़वा मुख्यालय स्थित आरकेवीएस संस्थान, सोनपुरवा में बुधवार सुबह 11:00 बजे से चार दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। राज्य के 25वें स्थापना वर्ष पर आयोजित युवा शक्ति निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रो. अलखनाथ पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि युवा समाज की रीढ़ हैं,