महाराजगंज: बछरावां में हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप के बाद तीन नामजद सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
5 मार्च बृहस्पतिवार रात्रि 9:00 बजे मुकदमा दर्ज हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई। बछरावां मे हुए हिंदू और मुस्लिम समाज के बीच खूनी संघर्ष के बाद हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप के उपरांत तीन नामजक सहित, एक दर्जन से अधिक लोगों पर गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी महाराजगंज को सौंपी गई है। कस्बे का माहौल अभी भी गर्म दिखाई पड़ रहा है।