चैनपुर: चैनपुर थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
चैनपुर थाना परिसर में शनिवार शाम 7 बजे तक मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी लाल जी ने की। मौके पर इस वर्ष भी मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। एसडीपीओ राजेश यादव ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव का प्रतीक है।