औरैया: अटसू क्षेत्र के राऊपुर निवासी किसान की सड़क हादसे में हुई मौत, नाती का दाखिला कराकर लौट रहे थे, आज होगा अंतिम संस्कार
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के सहायल रोड स्थित गांव अबावर के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में किसान की जान चली गई जबकि दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का मासूम नाती इस हादसे में बच गया।अटसू चौकी क्षेत्र के गांव राऊपुर प्रेम नगर निवासी महेश चंद्र (52) मंगलवार को अपने नाती नितिन का नवोदय विद्यालय में एडमिशन कराने गए थे।