परबत्ता: सिराजपुर के लाल ने बढ़ाया मान, डॉ. प्रियदर्शन कुमार सेना में बने कैप्टन
परबत्ता प्रखंड के सिराजपुर निवासी वायु सेना के वारंट ऑफिसर मुकेश चौधरी एवं नीलम देवी के पुत्र डॉ. प्रियदर्शन कुमार ने भारतीय थल सेना में कैप्टन बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियदर्शन कुमार ने कर्नाटक से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्हें थल सेवा में कैप्टन पद प्राप्त हुआ।