हाथरस: सदर कोतवाली के सामने ओवरब्रिज के पास बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, एक युवक गंभीर घायल
जनपद हाथरस शहर की सदर कोतवाली के सामने ओवर ब्रिज के पास चलती बाइक के आगे कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से मोहल्ला किला गेट निवासी एक युवक मनीष पुत्र राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।