फतेहपुर: कल्यानपुर के चौडगरा के समीप मिले अज्ञात युवक के शव की,हुई शिनाख्त पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
मृतक की पहचान बालकराम पुत्र रामसनेही 40 निवासी खिदियापुर निवासी मूसा नगर जनपद कानपुर देहात के रूप में करते हुये बताया कि मृतक चार वर्षो से घर से निकला था। जोकि मंदबुद्धी था। काफी खोजबीन करनेे के बाद कोई सुराग नहीं लगा था। वहीं पुलिस का कहना है कि चौडगरा भीख मांगकर अपना पेट पालता था।