सुपौल: जन संवाद में डीएम ने सुनीं 35 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Supaul, Supaul | Jul 6, 2026 सुपौल समाहरणालय परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 35 आवेदन जिलाधिकारी को सौंपे। जन संवाद के दौरान प्राप्त आवेदनों में राजस्व, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, सरकारी योजनाओं के लाभ, विकास कार्यों तथ