रामपुर: श्रावण के पहले सोमवार को रामपुर में स्कूलों की छुट्टी का आदेश डीएम ने दिया
Rampur, Rampur | Jul 12, 2025 शनिवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार ज़िला अधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 14 जुलाई 2025 को श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर कावड़ियों द्वारा विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की जानी है जिस कारण रामपुर शहरी क्षेत्र एवं जनपद के मुख्य मार्गों पर जाम की संभावना है।