दनियावां: जफराबाद गांव में घर के आगे लगे सीएनजी ऑटो को चोरों ने किया चोरी।
जाफराबाद गांव में घर के आगे लगे सीएनजी ऑटो को चोरों ने चोरी कर लिया है। ऑटो मलिक नीरज कुमार ने बताया कि सुबह में घर से बाहर निकाला तो देखा कि जहां ऑटो खड़ा किए थे। वहां नहीं है अपने स्तर से खोजबीन किया।लेकिन कुछ भी अता-पता नहीं चल पाया। उसके बाद नीरज कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत किया है। शिकायत के अलोक में पुलिस जांच में जुटी हुई है।