रेलवे क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में मंगलवार से दो दिवसीय 43वें पंचाहानिका ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ किया गया.इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ पूजा प्रारंभ किया गया। इस मौके पर विश्वकेशन अराधना और आरती की गई।