खींवसर: खींवसर विधायक बेनीवाल ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर किसानों का फसल बीमा क्लेम दिलवाने की बात कही
खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित को पत्र भेजकर व दूरभाष पर वार्ता कर खींवसर तहसील के 26 गांवो के 6 हजार किसानो के 15 करोड़ रुपए के लंबित क्लेम राशि को शीघ्र दिलवाने की बात कही। इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि कंपनी व सरकार के खींचतान का नुकसान किसानो को उठाना पड़ रहा है। बेनीवाल ने कलक्टर से मामले मे संज्ञान लेने की बात कही।