लखीसराय: सदर अस्पताल के सभागार में इन्कवास की सफलता के लिए एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन।
सदर अस्पताल के सभागार में प्रभारी सह डीईओ डॉ एके भारती की अध्यक्षता में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सा स्वास्थ्य उपकेंद्र के इनकवास प्रमाणीकरण को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इन्कवास को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कार्यशाला में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारी मौजूद रहे।