हाथरस: मथुरा रोड पर एक रिक्शा को कार चालक ने टक्कर मारकर फरार हो गया, हादसे में रिक्शा क्षतिग्रस्त, चालक घायल
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड सुजाता हॉस्पिटल के पास रिक्शा को पीछे से तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे मे रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया वहीं मोहल्ला रूपनगर निवासी रिक्शा चालक गुड्डू गंभीर घायल हो गया। टक्कर मारकर चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे को देख मौके पर लोगों की भी एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।