खानपुर: खानपुर क्षेत्र के झालावाड़ बारा मेगा हाईवे पर तेज रफ्तार लोक परिवहन बस के ब्रेक लगने से बाइक सवार युवक घायल
खानपुर क्षेत्र के झालावाड़ बारा मेगा हाईवे पर आज बुधवार को सुबह 10:30 के लगभग तेज रफ्तार से आ रही लोक परिवहन बस के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक कवरपुरा गाँव निवासी दुष्यंत नागर घायल हो गया । जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन द्वारा खानपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर उसका उपचार अभी जारी है ।