हरनौत: सरथा गांव के खंधा में भीषण आग, 30 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर खाक, ग्रामीणों ने पाया काबू
हरनौत प्रखंड क्षेत्र के सरथा पंचायत के सरथा गांव के खंधा में शुक्रवार की दोपहर लगभग 2 बजे गेहूं के खेत में आग लग जाने से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।सरथा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि शंकर कुमार ने बताया कि गांव में स्थित पानी टंकी के उत्तर दिशा के सातवनवा खंधा में दोपहर के समय गेहूं के खेत से अचानक आग की लपेट उठने लगा। उसके बाद एक ग्रामीण लोग दौड़कर