वारिसलीगंज: दूसरे थाना क्षेत्र से वारसलीगंज थाना पहुंचे एक व्यक्ति ने खोया हुआ मोबाइल खोजने की गुहार लगाई
वारसलीगंज थाना प्रभारी इन दिनों मोबाइल खोजने के अभियान "मुस्कान अभियान" को लगातार सफल बना रहे हैं। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि अब दूसरे थाना क्षेत्रों के लोग भी वारसलीगंज पहुंचकर उनसे अपने मोबाइल खोजने की गुहार लगा रहे हैं।