हरोली थाना पुलिस ने शनिवार तड़के गुप्त सूचना पर तीन घरों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। बाड़ेवाल और हलेड़ा बिलना में छापेमारी के दौरान खेत में रखे दो लिफाफों से 783 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने अमरीक सिंह निवासी बाड़ेवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया। डीएसपी मोहन रावत ने कहा कि नशा नेटवर्क खत्म करने को अभियान जारी रहेगा।