हुज़ूर: ईटखेड़ी में अज्ञात वाहन ने संघ प्रचारक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, साथी गंभीर
Huzur, Bhopal | Feb 20, 2026 भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेपानिया जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में संघ प्रचारक दिनेश की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके साथी की हालत नाजुक बनी हुई है।