मेहरपुर गांव में बकाया पैसा मांगने पर उत्पन्न विवाद में दुकानदार अरुण शाह ने गांव के ही मसोमात महिला रेखा देवी को गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना बुधवार दोपहर बाद करीब 2 बजे की है। घटना के बाद जख्मी महिला रेखा देवी थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अरुण शाह सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर कारवाई करने की मांग की।